क्या है अब तक के सबसे बड़े टी20 विश्व कप का प्रारूप?
टी20 विश्व कप 2024 अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप होगा जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है जिनसे शीर्ष 2-2 टीमें सुपर 8 चरण में पहुंचेंगी। इन 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।