क्या है अमेरिका का 'डेट सीलिंग' संकट जिससे दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं हो सकती हैं प्रभावित?
'डेट सीलिंग' न बढ़ने पर अमेरिका जून में अपना लोन डिफॉल्ट कर सकता है जिससे दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं। डेट सीलिंग अमेरिकी सरकार द्वारा अपने खर्चों को पूरा करने को लेकर लिए जाने वाले कर्ज़ की अधिकतम सीमा है और फिलहाल यह $31.4 ट्रिलियन है। अमेरिका ने 19 जनवरी को इस सीमा को पार कर दिया था।