क्या है अमेरिका में 11,000 से अधिक उड़ानें रोके जाने की वजह?
फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम फेल होने से अमेरिका में 11,000 से अधिक उड़ानें रोक दी गईं। यह सिस्टम पायलटों को बर्फबारी, ज्वालामुखी विस्फोट या हवाईअड्डे के पास पक्षियों जैसे खतरों और बंद रनवे व अस्थाई हवाई प्रतिबंधों की सूचना भेजता है। पायलटों को टेक-ऑफ से पहले इन सूचनाओं को देखना ज़रूरी होता है।