क्या है अमेरिका में फैल रहा एचएमपीवी वायरस और क्या हैं इसके लक्षण?
अमेरिका के सीडीसी ने ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस/एचएमपीवी के केस में बढ़ोतरी होने की चेतावनी जारी की है। एचएमपीवी से सभी उम्र के लोगों और विशेषकर बच्चों व कम प्रतिरक्षा तंत्र वालों में अपर व लोअर रेस्पिरेटरी रोग हो सकते हैं। इसके लक्षण कफ, बुखार, नाक बंद होना व सांस फूलना हैं और क्लिनिकल लक्षण होने पर ब्रॉन्काइटिस/निमोनिया हो सकता है।