क्या है अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला जिससे सरकार को हुआ ₹144 करोड़ का नुकसान?
कई राज्यों ने अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों के लिए केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के कार्यान्वयन में अनियमितता पाई है। इससे 2017-18 से 2021-22 तक अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को करीब ₹144 करोड़ का नुकसान हुआ। सरकार द्वारा 21 राज्यों के 1,572 संस्थानों में की गई जांच में 830 संस्थानों को 'किसी-न-किसी तरह से फर्ज़ी' पाया गया।