क्या है अस्टिग्मटिज़्म जिससे पीड़ित हैं यूट्यूबर 'मिस्टर बीस्ट'?
दुनिया के सर्वाधिक सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट को अस्टिग्मटिज़्म है। आंखों की इस आम समस्या में दूर की चीज़ें धुंधली/विकृत दिखती हैं और कॉर्निया/लेंस की असामान्य आकृति के चलते ऐसा होता है। धुंधला विज़न, साफ देखने के लिए आंखों को थोड़ा बंद करने की ज़रूरत पड़ना, आंखों पर दबाव और रात में देखने में परेशानी होना इसके लक्षण हैं।