क्या है आइडेंटिटी की चोरी और कैसे इससे बचा जा सकता है?
आइडेंटिटी की चोरी तब होती है जब कोई शख्स धोखाधड़ी या अन्य अपराध करने के लिए किसी अन्य शख्स की व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल करता है। सरकार ने कहा है कि इससे बचने के लिए फोन व डिवाइसेज़ इस्तेमाल न होने पर लॉक रखें और इनमें ऐंटीवायरस इंस्टॉल करें। इसके अलावा सोशल मीडिया ऐप्स पर प्राइवेसी सेटिंग्स का प्रयोग करें।