क्या है आईफोन 15 व आईफोन 14 के लिए एप्पल का नया रोडसाइड असिस्टेंस फीचर?
एप्पल ने बताया है कि वह एएए के साथ साझेदारी के तहत आईफोन में सैटेलाइट-पावर्ड रोडसाइड असिस्टेंस फीचर जोड़ रही है। इसके तहत आईफोन 15 व आईफोन 14 के यूज़र्स कार लॉक होने, ईंधन खत्म होने या टायर फटने जैसी आपातकालीन स्थितियों में सहायता के लिए एएए को टेक्स्ट भेज सकते हैं। हालांकि, यह फीचर सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध होगा।