क्या है आदित्य-एल 1 जो सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारत का पहला स्पेस मिशन होगा?
'आदित्य-एल 1' स्पेसक्राफ्ट सूर्य के अध्ययन के लिए भेजा जाने वाला भारत का ऑब्ज़र्वेट्री श्रेणी का पहला स्पेस मिशन है। इस मिशन के तहत इसरो 'आदित्य-एल1' को सन-अर्थ सिस्टम के लैग्रेंज पॉइंट (एल 1) के करीब हेलो ऑर्बिट में स्थापित करेगा। इस मिशन के मुख्य उद्देश्य कोरोनल हीटिंग की समस्या, कोरोनल मास इजेक्शन और फ्लेयर्स आदि को समझना है।