क्या है एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन जिसे लेकर वॉट्सऐप ने भारत छोड़ने की धमकी दी है?
वॉट्सऐप ने एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन तोड़ने को लेकर भारत छोड़ने की धमकी दी है। इसके तहत मेसेज केवल सेंडर और रिसिपिएंट ही पढ़ पाते हैं। जब यूज़र्स वॉट्सऐप के ज़रिए मेसेज भेजते हैं तो यह क्रिप्टोग्राफिक लॉक के साथ सिक्योर रहता है और रिसिपिएंट के पास केवल कीज़ होती हैं। वॉट्सऐप भी यूज़र्स के मेसेज नहीं पढ़ पाता है।