क्या है एंड्रॉयड ऐप्स को प्रभावित कर रहा 'डर्टी स्ट्रीम' अटैक?
माइक्रोसॉफ्ट ने 'डर्टी स्ट्रीम' नामक अटैक की जानकारी दी है जिसके ज़रिए मैलवेयर वाले एंड्रॉयड ऐप्स किसी लोकप्रिय ऐप को हाईजैक या उनसे संवेदनशील जानकारियां निकाल सकते हैं। यह मैलवेयर कई ऐप्स को प्रभावित कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, "हमने जिन दो असुरक्षित ऐप्स की पहचान की है वे शाओमी इंक का फाइल मैनेजर और डब्ल्यूपीएस ऑफिस हैं।"