क्या है एटीएम में ग्राहकों का कार्ड फंसाकर फ्रॉड करने का नया तरीका?
जालसाज़ इन दिनों एटीएम से छेड़छाड़ कर कार्ड रीडर डिवाइस हटा रहे हैं जिससे ग्राहकों का कार्ड एटीएम में फंस जाता है। इसके बाद जालसाज़ मदद करने के बहाने पीड़ितों को एटीएम में पिन डालने को कहते हैं। इस दौरान शिकायत करने के लिए पीड़ितों के बैंक जाने पर जालसाज़ पिन डालकर खाते से पैसे निकालकर फरार हो जाते हैं।