क्या है एमएस धोनी का बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड?
सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ 11 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 82.60 के औसत और 174.26 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं। उन्होंने बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 29 चौके और 30 छक्के लगाए हैं। आईपीएल-2024 में आज वर्चुअल नॉकआउट में आरसीबी का सामना सीएसके से होगा।