क्या है एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ मसालों में मिला कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड?
सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग ने एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ मसालों में एथिलीन ऑक्साइड नामक कीटनाशक मिलने के बाद उनकी बिक्री पर रोक लगाई है। इंटरनैशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने इस कीटनाशक को कैंसर कारक पदार्थ घोषित किया था। यह रंगहीन और अत्यंत ज्वलनशील गैस है जो बैक्टीरिया, वायरस और फंगस को खत्म कर देती है।