क्या है 'ऐटमेस्फेरिक रिवर' जिसके चलते कैलिफोर्निया में भीषण बाढ़ आने की आशंका है?
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में 'पाइनएप्पल एक्सप्रेस' नामक 'ऐटमेस्फेरिक रिवर' के चलते भीषण बाढ़ आ सकती है। यह आकाश में नदी जैसी होती है जो 1610 किलोमीटर लंबी हो सकती है। औसतन 'ऐटमेस्फेरिक रिवर्स' का प्रवाह अमेज़न नदी के सामान्य प्रवाह से तकरीबन दोगुना होता है। 'ऐटमेस्फेरिक रिवर' उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से नमी लेकर भारी बारिश/बर्फबारी के रूप में ज़मीन पर गिरती है।