क्या है ओसीसीआरपी जिसकी रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप के खिलाफ लगे हैं नए आरोप?
ऑर्गेनाइज़्ड क्राइम ऐंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) ने अदाणी ग्रुप के खिलाफ स्टॉक के हेरफेर के नए आरोप लगाए हैं। खोजी पत्रकारों के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क ओसीसीआरपी की स्थापना पॉल राडू और ड्रू सलिवन ने 2007 में की थी। शुरुआत में यूएनडीईएफ द्वारा फंडेड ओसीसीआरपी को अब अरबपति जॉर्ज सोरोस की ओपन सोसायटी फाउंडेशंस समेत कई संस्थाओं का समर्थन हासिल है।