क्या है कंजेशन टैक्स जिसे बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए लागू किया जा सकता है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक सरकार द्वारा बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए आउटर रिंग रोड समेत अधिक यातायात वाली 9 सड़कों पर निजी वाहनों से 'कंजेशन टैक्स' वसूलने पर विचार किया जा रहा है। यह टैक्स पीक ऑवर्स में फास्टैग से वसूला जा सकता है। इसका उद्देश्य निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित कर वायु प्रदूषण घटाना है।