क्या है कुरियर स्कैम जिसके बारे में बैंकों ने दी है चेतावनी?
बैंकों ने लोगों को कुरियर स्कैम के बारे में चेताया है जिसमें ठग खुद को सीमा शुल्क अधिकारी या एनसीआरबी एजेंट बताकर लोगों से संपर्क करते हैं और उनपर ड्रग्स या अन्य प्रतिबंधित पदार्थों वाले पार्सल भेजने और प्राप्त करने का आरोप लगाते हैं। इसके बाद वे पीड़ितों से शिकायतों का 'निपटारा' कराने और पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं।