पर्यावरण मंत्रालय ने अक्टूबर-2023 में व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके पर्यावरणीय योगदान के लिए पुरस्कृत/प्रोत्साहित करने के लिए 'ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम' डिज़ाइन किया था। इसमें हर पर्यावरणीय योगदान के बदले 'ग्रीन क्रेडिट' मिलते हैं जिन्हें भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के प्लैटफॉर्म पर ट्रेड किया जा सकता है। इसमें हर पौधारोपण पर एक ग्रीन क्रेडिट मिलता है।