क्या है कोलंबो के लिए मौसम की भविष्यवाणी जहां आज होना है एशिया कप 2023 का फाइनल?
भारत और श्रीलंका के बीच आज (रविवार) दोपहर 3 बजे से कोलंबो में एशिया कप-2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा। एक्यूवेदर के अनुसार, कोलंबो में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक बारिश की संभावना 49% है। वहीं, शाम 6-बजे बारिश की संभावना 61% और रात 8 बजे 57% है। कोलंबो में आज औसत तापमान 25°C-30°C तक रह सकता है।