क्या है गोल्डन राइस जिसके उत्पादन पर फिलीपींस की अदालत ने लगाया है प्रतिबंध?
'गोल्डन राइस' का रंग पीला-नारंगी होता है जो इसे अतिरिक्त बीटा-कैरोटीन से मिलता है और गोल्डन राइस शरीर में विटामिन ए की कमी को दूर करता है। दरअसल, फिलीपींस की एक अदालत ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए गोल्डन राइस के उत्पादन पर रोक लगा दी है। फिलीपींस में 2021 में इसके उत्पादन की मंज़ूरी दी गई थी।