क्या है टिक के काटने से होने वाला लाइम रोग जिससे पीड़ित रहीं सुपरमॉडल बेला हदीद?
सुपरमॉडल बेला हदीद ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि एक दशक से अधिक समय तक लाइम रोग से जूझने के बाद 'आखिरकार उनका स्वास्थ्य ठीक' है। लाइम रोग टिक (कीड़ा) के काटने के बाद बोरेलिया बर्गडोरफेरी बैक्टीरिया से होता है। इस रोग के मुख्य लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, थकान और त्वचा पर रैशेज़ होना शामिल हैं।