क्या है 'टिक-टॉक डोर नॉक' चैलेंज जिसे लेकर अमेरिकी पुलिस ने दी है चेतावनी?
अमेरिकी पुलिस ने 'टिक-टॉक डोर नॉक' चैलेंज को लेकर चेतावनी दी है जिसमें लोगों को आधी रात में दूसरों के दरवाज़े खटखटाने/पीटने को उकसाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इससे हर उम्र के लोगों को परेशानी हो रही है। कई वीडियो सामने आए हैं और एक वीडियो में किशोर गैलन से मकान का दरवाज़ा पीटता दिख रहा है।