क्या है टी20I क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड?
टी20I क्रिकेट इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया 26 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं जिनमें भारत 15 बार विजयी हुआ है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का सर्वाधिक टी20I टोटल 208/6 है। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली 3 टी20I सीरीज़ में से 2 जीती हैं।