क्या है टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड?
भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम टेस्ट बुधवार से शुरू हुआ। इस मैच से पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल 11 टेस्ट खेले हैं और जिनमें से 9 मैच भारत जीता है जबकि दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भारत का सर्वाधिक टेस्ट टोटल 687/6 (पारी घोषित) है जो उसने 2017 में हैदराबाद टेस्ट में बनाया था।