क्या है 'डंपस्टर डाइविंग' जिसे लेकर सरकार ने लोगों को किया है आगाह?

सरकार की एजेंसी 'सीईआरटी-इन' ने 'डंपस्टर डाइविंग' को लेकर लोगों को आगाह किया है। इसके तहत, जालसाज़ मैलेशियस ऐक्टिविटीज़ के लिए किसी शख्स/संस्था के ऑर्गेनाइज़ेशनल चार्ट्स/डायग्राम्स, फाइनेंशियल रिसीट/रिपोर्ट जैसे ट्रैश को सर्च कर उससे संवेदनशील या महत्वपूर्ण जानकारी जुटा लेते हैं। बकौल सरकार, इससे बचने के लिए श्रेडर से कागज़ के टुकड़े-टुकड़े करें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ सही से डिस्पोज़ करें।

Load More