क्या है 'डब्बा' ट्रेडिंग जिसको लेकर एनएसई ने निवेशकों को दी चेतावनी?
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को गारंटी रिटर्न देने का दावा कर 'डब्बा' ट्रेडिंग चलाने वाले गिरोह के खिलाफ चेतावनी दी है। 'डब्बा' ट्रेडिंग शेयरों की ट्रेडिंग का एक अवैध तरीका है जिसमें ऑपरेटर्स स्टॉक एक्सचेंज प्लैटफॉर्म के बाहर शेयरों के लेनदेन को अंजाम देते हैं। एनएसई ने कई कंपनियों को 'डब्बा' या अवैध ट्रेडिंग में संलिप्त पाया है।