क्या है 'डर्टी बम' जिसे रूस के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है यूक्रेन?
रूस का दावा है कि यूक्रेन 'डर्टी बम' का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें मौजूद यूरेनियम जैसे रेडियोऐक्टिव पदार्थ विस्फोट होने पर हवा में बिखर जाते हैं। इसमें परमाणु बमों में इस्तेमाल होने वाले रेडियोऐक्टिव सामग्री की ज़रूरत नहीं होती और इसे अस्पतालों/प्रयोगशालाओं की रेडियोऐक्टिव सामग्रियों से बनाया जा सकता है इसलिए यह परमाणु हथियारों से सस्ता होता है।