क्या है ड्रिंक्स में इस्तेमाल होने वाला स्वीटनर 'ऐस्पर्टेम' जिससे हो सकता है कैंसर का खतरा?
'रॉयटर्स' के मुताबिक, पेय और खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले आर्टिफिशियल स्वीटनर 'ऐस्पर्टेम' को डब्ल्यूएचओ की कैंसर अनुसंधान शाखा संभावित कार्सिनोजेन (कैंसर पैदा करने वाला) घोषित करेगी। 'ऐस्पर्टेम' चीनी से लगभग 200 गुना अधिक मीठा होता है। 1965 में अमेरिकी केमिस्ट जेम्स एम श्लैटर ने अल्सर-रोधी दवा पर रिसर्च के दौरान गलती से 'ऐस्पर्टेम' की खोज की थी।