नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के आसपास 'तीसरी मुंबई' शहर बसाने का प्रस्ताव है और यह भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' से जुड़ेगा। मुंबई में बढ़ती आबादी के बीच लोगों को बेहतर मकान, परिवहन सुविधाएं और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना इस नए शहर का उद्देश्य है। उल्वे, पेन, पनवेल, उरण, कर्जत और अलीबाग के क्षेत्र इसका हिस्सा होंगे।