8 मई को वर्ल्ड थैलीसीमिया डे मनाया जाता है। थैलीसीमिया एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है जिसमें शरीर में उचित मात्रा में हीमोग्लोबिन ना बनने से रेड ब्लड सेल्स में कमी आ जाती है और यह एनीमिया में बदल जाता है। इसके लक्षणों में थकान, कमज़ोरी, त्वचा में पीलापन आना, डार्क यूरिन, धीमी गति से विकास होना और अन्य शामिल हैं।