क्या है दक्षिण कोरिया का 'कृत्रिम सूर्य' जिसने पैदा की रिकॉर्ड 10 करोड़°C की गर्मी?
दक्षिण कोरिया का 'कृत्रिम सूर्य' कहे जाने वाले न्यूक्लियर फ्यूज़न रिऐक्टर 'कोरिया सुपरकंडक्टिंग टोकामैक एडवांस रिसर्च' (केस्टार) डिवाइस ने 48 सेकेंड तक 10 करोड़°C की गर्मी पैदा कर रिकॉर्ड बनाया है। यह तापमान सूर्य के कोर के तापमान से 7 गुना अधिक है। यह डिवाइस सूर्य पर होने वाले फ्यूज़न रिऐक्शन की तर्ज़ पर उष्ण ऊर्जा उत्सर्जित करती है।