क्या है दिल्ली का 'शराब नीति घोटाला' जिसमें मनीष सिसोदिया को किया गया गिरफ्तार?
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने अब रद्द हो चुकी शराब नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर गिरफ्तार किया। सिसोदिया पर शराब नीति के ज़रिए नए टेंडर जारी कर शराब दुकानों के लाइसेंसधारकों को अनुचित वित्तीय लाभ और सरकार को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।