याकुत्स्क (साइबेरिया) में -50°C तक के तापमान में शिपयार्ड में खड़े जहाज़ों के आसपास से बर्फ की सिल्लियां हटाने को दुनिया का सबसे मुश्किल काम माना जाता है। इस काम को 'वूमरज़्का' कहते हैं जिसका मतलब 'जम जाना' होता है। इसमें हफ्तों लग जाते हैं। गर्मियों के मौसम के लिए जहाज़ों को रिपेयर करने के लिए ऐसा किया जाता है।