क्या है दुनिया में पहली बार विकसित किया गया पदार्थ 'गोल्डीन'?
लिंकोपिंग यूनिवर्सिटी (स्वीडन) के वैज्ञानिकों ने पहली बार 'गोल्डीन' नामक पदार्थ विकसित किया है। यह सोने की अत्यंत पतली परत है जिसकी मोटाई केवल एक अणु है और इसे जापानी लोहारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 100 साल पुरानी फॉर्जिंग विधि से बनाया गया है। 'गोल्डीन' का इस्तेमाल कार्बन डाइऑक्साइड कन्वर्ज़न, जल शोधन और कम्युनिकेशन में हो सकता है।