क्या है दुर्लभ साइड इफेक्ट 'टीटीएस' जिसका संबंध ऐस्ट्राज़ेनेका की कोविड-19 वैक्सीन से है?
ऐस्ट्राज़ेनेका ने यह माना है कि कोविशील्ड, वैक्सज़ेवरिया और अन्य ब्रैंड नेम से बेची गई उसकी कोविड-19 वैक्सीन से दुर्लभ साइड इफेक्ट 'थ्रोम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम' (टीटीएस) हो सकता है। टीटीएस तब होता है जब किसी शख्स में प्लेटलेट काउंट लो होने के साथ-साथ खून के थक्के जम जाते हैं। इसे 'वैक्सीन-इंड्यूस्ड इम्यून थ्रोम्बॉटिक थ्रोम्बोसाइटोपेनिया' भी कहा जाता है।