क्या है नई टेक्नोलॉजी 'डायरेक्ट टू मोबाइल' जिससे इंटरनेट के बिना वीडियो देख सकेंगे यूज़र्स?
केंद्र सरकार 'डायरेक्ट-टू-मोबाइल' नामक नई टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही है जिसके ज़रिए यूज़र्स इंटरनेट कनेक्शन के बिना अपने स्मार्टफोन पर लाइव टीवी देख सकेंगे। इस टेक्नोलॉजी से यूज़र्स को मोबाइल केंद्रित और निर्बाध कंटेंट, हाइब्रिड ब्रॉडकास्ट, रीयल-टाइम व ऑन-डिमांड कंटेंट और इंटरैक्टिव सर्विसेज़ मिलेंगी। यह टेक्नोलॉजी एफएम रेडियो की तरह काम करती है जहां सिग्नल के ज़रिए कंटेंट मिलेंगे।