क्या है नैनीताल की 'अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी' जिसका पीएम ने 'मन की बात' में किया ज़िक्र?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 105वें एपिसोड में नैनीताल (उत्तराखंड) में कुछ युवाओं द्वारा शुरू की गई 'घोड़ा लाइब्रेरी' का ज़िक्र किया और इसे 'अनोखी' बताया। उन्होंने कहा, "इस निशुल्क सेवा के ज़रिए दुर्गम से दुर्गम इलाकों में भी बच्चों तक पुस्तकें पहुंच रही हैं...अब तक इसके ज़रिए 12 गांवों को कवर किया गया।"

Load More