क्या है पूजा स्थल अधिनियम और यह ज्ञानवापी मस्जिद मामले से कैसे जुड़ा है?
पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम-1991 के तहत 15 अगस्त 1947 को पूजा स्थलों की जो स्थिति थी उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। एक समिति ने ज्ञानवापी मस्जिद में वीडियो सर्वे के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और उसने कहा है कि यह पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम-1991 का 'स्पष्ट रूप से उल्लंघन' है।