क्या है पूर्व पीएम देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना के खिलाफ मामला?
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना के खिलाफ पूर्व में उनके घर में काम करने वाली एक महिला का अपहरण करने का मामला दर्ज है। वहीं, रेवन्ना के बेटे प्रज्वल पर महिला का यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़िता के बेटे के मुताबिक, रेवन्ना का करीबी सहयोगी उसकी मां को ले गया था।