क्या है पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना जिस पर राजस्थान और एमपी के बीच जारी है विवाद?
राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर आंशिक सहमति बन गई है। यह कई नदियों को जोड़कर बनाई जाने वाली एक सिंचाई और पेयजल परियोजना है जिसके तहत 13 ज़िलों के लोगों को फायदा होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹40,000 करोड़ है। इसे राष्ट्रीय स्तर की परियोजना का दर्जा दिया जा चुका है।