क्या है प्रोजेक्ट निंबस जिसका गूगल के कर्मचारी कर रहे हैं विरोध?
गूगल, एमेज़ॉन और इज़रायली सरकार के बीच अनुबंधित $1.2 बिलियन के प्रोजेक्ट निंबस का गूगल के कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। 2021 में घोषित हुआ यह प्रोजेक्ट इज़रायली सरकार और सेना को क्लाउड कंप्यूटिंग, एआई आधारित फेशियल डिटेक्शन, ऑटोमेटेड इमेज कैटेगराइज़ेशन और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग की सेवाएं देता है। कर्मचारियों की मांग में क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा बंद करना भी शामिल है।