क्या है 'फेक फेयर स्क्रीन' स्कैम जिसे लेकर उबर ने लोगों को दी है चेतावनी?
उबर ने 'फेक फेयर स्क्रीन' स्कैम को लेकर लोगों को आगाह किया है जिसमें ड्राइवर्स राइडर्स से ज़्यादा पैसे ऐंठने के लिए उबर ऐप जैसी एक डुप्लीकेट स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। उबर ने कहा कि राइडर्स को शक होने पर वे ड्राइवर्स से अपना ऐप रिफ्रेश करने के लिए कहें और किराए की पुष्टि करें।