क्या है बांबी बकेट जिसका नैनीताल के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए किया जा रहा है इस्तेमाल?
भारतीय वायुसेना ने नैनीताल और उसके आसपास के वन क्षेत्रों में लगी आग को बुझाने के लिए 'बांबी बकेट' का इस्तेमाल किया है। दरअसल, बांबी बकेट एक हल्का और फोल्डेबल कंटेनर है जिसे तारों के ज़रिए हेलीकॉप्टर से लटकाया जाता है और बकेट में पानी भरकर आग पर डाला जाता है। इसकी क्षमता 270-9,840 लीटर से ज़्यादा की होती है।