क्या है पित्त वाहिनी कैंसर और क्या हैं इसके लक्षण?
बाइल डक्ट (पित्त वाहिनी) कैंसर या कोलांजियोकार्सिनोमा एक दुर्लभ बीमारी है जिसमें बाइल डक्ट्स में कैंसर सेल बनने लगती हैं। पित्त वाहिनी पतली नलियों का समूह है जो लिवर से छोटी आंत तक जाती हैं। इसके लक्षणों में खुजली होना, डार्क यूरिन (पेशाब), पेट दर्द, भूख में कमी, आंखों के सफेद हिस्से का पीला होना और अन्य शामिल हैं।