क्या है बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा में लागू होने वाला 30+40+80 फॉर्मूला?
बिहार में शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में होने वाली 69,706 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 30+40+80 फॉर्मूले पर आधारित होगी। परीक्षा के भाग-1 में भाषा विषय के 30 सवाल और भाग-2 में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, गणित, रीजनिंग, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भूगोल और पर्यावरण के 40 सवाल होंगे। वहीं, भाग-3 में अभ्यर्थी के संबंधित विषय से 80 सवाल पूछे जाएंगे।