बीबोनिक प्लेग एक संक्रामक रोग है जो बैक्टेरियम येरीसीनिया पेस्टिस से होता है। यह एक संक्रमित पिस्सू के काटने से जानवरों/इंसानों में फैल सकता है या फिर प्लेग से संक्रमित जानवर के संपर्क में आने से इंसान इससे संक्रमित हो सकते हैं। इसके लक्षण बुखार, सिर दर्द, कमज़ोरी, सूजन और अन्य हैं। दरअसल, अमेरिका में इसका एक केस मिला है।