क्या है बैडमिंटन में 'स्पिन सर्व' जिस पर लगाया गया है प्रतिबंध?
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 'स्पिन सर्व' पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया है। 'स्पिन सर्व' में शटलर कॉर्क (कठोर हिस्से) को अंगूठे और मिडल फिंगर के बीच दबाकर स्पिन करने की कोशिश करते हैं। इसे 'अनप्लेबल' (न खेलने योग्य) कहा जाता है क्योंकि यह नेट के करीब से आता है और रिटर्न करना मुश्किल होता है।