क्या है एक्सपोसैट मिशन जो ब्लैक होल्स के अध्ययन के लिए भारत का पहला मिशन है?
इसरो ने सोमवार को ब्लैकहोल जैसे चमकदार एक्स-रे स्रोतों के डायनामिक्स के अध्ययन के लिए भारत का पहला डेडिकेटेड मिशन 'एक्सपोसैट' लॉन्च कर दिया। मिशन का उद्देश्य एस्ट्रोनॉमिकल सोर्सेस के पोलराइज़ेशन का अध्ययन कर उनकी उत्सर्जन प्रक्रिया को समझना है। एक्सपोसैट इस तरह का दुनिया का दूसरा मिशन है और इससे पहले नासा ने 2021 में आईएक्सपीई लॉन्च किया था।