क्या है भारत में एक शाकाहारी और मांसाहारी थाली की औसत लागत?
क्रिसिल के मासिक इंडिकेटर के अनुसार, अक्टूबर-2023 के मुकाबले नवंबर में घर में तैयार की गई शाकाहारी और मांसाहारी थाली की औसत लागत क्रमश: 10% और 5% बढ़ीं। टमाटर और प्याज़ की बढ़ी कीमतों के कारण नवंबर में शाकाहारी थाली की लागत ₹30.3 रही जो अक्टूबर में ₹27.5 थी जबकि मांसाहारी थाली की लागत ₹58.4 से बढ़कर ₹61.2 हो गई।